इटावा: भाजपा जिलाध्यक्ष ने लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ/इटावा, 3 अगस्त 2025
भारतीय जनता पार्टी, जनपद इटावा के मा० जिलाध्यक्ष श्री अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू जी) ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम श्री पाठक ने श्री गुप्ता से कुशलक्षेम जाना और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। दोनों नेताओं के बीच आगामी कार्ययोजनाओं, संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियानों और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर भी सकारात्मक संवाद हुआ। यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा