इटावा: पत्नी के शोषण से परेशान पति भूख हड़ताल पर बैठा
इटावा।थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कचहरी परिसर में एक पति ने पत्नी के अत्याचार और शोषण से परेशान होकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है और इसी को लेकर उसने उसके साथ मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना की है।
पति ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की, लेकिन कार्रवाई न होने से निराश होकर उसे भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा।भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दामाद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से न्याय की मांग की है।
कचहरी परिसर में मौजूद लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा