Breaking News
Home / खबरे / इटावा / महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इटावा महाविद्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। ध्वजारोहण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा तथा मंत्री श्री ओमकार नाथ वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें यह आज़ादी महान स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं अमर शहीदों के लंबे संघर्ष के बाद प्राप्त हुई है। देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत के जिन सपनों को हमारे पूर्वजों ने देखा था, उन्हें साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान, परमाणु ऊर्जा, आईटी सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि आज भी गुणवत्तापरक शिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी, जनसंख्या वृद्धि तथा नैतिक मूल्यों में गिरावट जैसी चुनौतियां हमारे सामने हैं। इनसे मुकाबला कर भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाना हम सभी का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई।

महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय में शैक्षिक एवं अनुशासनात्मक वातावरण को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों से महाविद्यालय की प्रगति हेतु अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन डॉ. सुजीत कुमार द्वारा किया गया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रो. सुनील सिंह सेंगर के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों एवं रोवर्स-रेंजर्स स्वयंसेवकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ—गायन, नृत्य एवं काव्य पाठ—प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम का संचालन चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवराज सिंह यादव एवं प्रो. पदमा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर पूर्व में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में प्रो. ओमकुमारी, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. रमाशंकर यादव, प्रो. हिमांशु, डॉ. सुरभि यादव, डॉ. अजरा बेगम, प्रो. राजवीर सिंह, डॉ. सुशील वर्मा, डॉ. अंकुर वर्मा, बड़े बाबू मधुसूदन, पवन वर्मा, अवनींद्र मोहन वर्मा, श्रीमती रतन कुमारी, अंबुज दीक्षित, आशीष पटेल, बंटू, विक्रांत, राकेश वर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About C Times Etawah

Check Also

जन शिक्षण संस्थान इटावा में आज 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया

🔊 पोस्ट को सुनें कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *