इटावा शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता लाने के उद्देश्य से “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक जनपद में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 18वें दिवस सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया।
यह बाइक रैली जनपद के विभिन्न वाहन डीलरों के सहयोग से आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन श्री प्रदीप कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), इटावा द्वारा डी.एम. चौराहे पर हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में लगभग 88 बाइक चालक तथा परिवहन कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करना एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता अभियान को इस स्तर तक ले जाना है कि प्रत्येक व्यक्ति सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सजग हो तथा उनका पालन करे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को शून्य स्तर तक लाया जा सके। इसके लिए सभी विभागों को मिलकर और अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है, ताकि जनमानस तक इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।
उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से बताया कि यह दुर्घटना की स्थिति में सिर की सुरक्षा के साथ-साथ सामान्य अवस्था में आंख, नाक एवं मुंह की भी सुरक्षा करता है। इसी प्रकार सीट बेल्ट लगाने से शरीर की थकान कम होती है तथा रीढ़ की हड्डी (बैक बोन) की भी सुरक्षा होती है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal