Breaking News
Home / Poll / शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता अभियान
Screenshot

शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता अभियान


इटावा।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), इटावा द्वारा शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता लाने के उद्देश्य से “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” का आयोजन दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक जनपद इटावा में किया जा रहा है।
इस क्रम में अभियान के दशम दिवस पर दो-पहिया वाहनों में मॉडीफाइड साइलेंसर एवं स्टंटिंग के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 02 मॉडीफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।इस अवसर पर श्री विवेक सिंह, यात्रीकर/मालकर अधिकारी, इटावा द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कुल 46 वाहन स्वामियों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

पीटीओ ने रोडवेज बस स्टैण्ड पर लगभग 55 चालकों/परिचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी

🔊 पोस्ट को सुनें इटावा शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *