Breaking News
Home / खबरे / इटावा / पीटीओ ने रोडवेज बस स्टैण्ड पर लगभग 55 चालकों/परिचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी

पीटीओ ने रोडवेज बस स्टैण्ड पर लगभग 55 चालकों/परिचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी


इटावा शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जनपद इटावा में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह”दिनांक 01-01-2026 से 31-01-2026 तक मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर राह-वीर योजना एवं कैशलेस उपचार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। रोडवेज बस स्टैण्ड पर लगभग 55 चालकों/परिचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

गोष्ठी में बताया गया—

“राह-वीर बनिए और दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर में किसी की जान बचाइए। जीवन बचाने में देर न करें—आपकी तत्परता किसी का भविष्य बदल सकती है।”

राह-वीर योजना के प्रमुख लाभ

• ₹25,000 तक नगद पुरस्कार
• कानूनी सुरक्षा
• सरकारी प्रशंसा एवं सम्मान

कैसे बनें ‘राह-वीर’

  1. RTO/ARTO कार्यालय से Annexure-A फार्म प्राप्त करें।

  2. थाना एवं अस्पताल से फार्म सत्यापित कराएं।

  3. सत्यापित फार्म ARTO कार्यालय में जमा करें।

  4. समिति की स्वीकृति उपरांत ₹25,000/- की धनराशि सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

About C Times Etawah

Check Also

जन शिक्षण संस्थान इटावा में आज 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया

🔊 पोस्ट को सुनें कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *