जसवंतनगर/इटावा। हाईवे स्थित एक उत्सव गार्डन का उद्वाटन बदायूं सांसद आदित्य यादव अंकुर ने अपने कर कमलो द्वारा विधिवत पूजा अर्चन फीता काटकर किया। उत्सव गार्डन मालिक ओम प्रकाश यादव और सपा नेता उदयभान सिंह यादव ने सांसद बदायूं का माल्यार्पण बुके भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों व सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद बदायूं आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा सरकार देश को नुकसान पहुंचा रही है।सरकार विकास की बात नहीं करती।देश में नफरत फैलाने और संविधान को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। जनता इनकी नीति और नियत को बखूबी समझ चुकी है। आगे आने वाले चुनाव में इनको सबक सिखाएगी।
देर शाम को सपा महासचिव क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव भी प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रतिष्ठान मलिक को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राघवेंद्र, रामेंद्र, विपिन, विनय, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव, पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, सपा जिला सचिव जितेंद्र यादव मोना, सपा नेता अनिल प्रताप सिंह यादव, खन्ना यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामवीर सिंह, राधेश्याम यादव, सुनील यादव, फौजी जयवीर सिंह यादव सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal