इटावा पुलिस की संवेदनशील पहल से बढ़ा जनता का भरोसा, SSP कार्यालय की सक्रियता बनी मिसाल
त्वरित कार्रवाई, जनसंवाद और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से पुलिस-जनता के बीच मजबूत हुआ विश्वास
इटावा जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जनकेन्द्रित होती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता के विश्वास को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।

इटावा में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार नई पहल कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देशन में पीआरओ सेल की सक्रिय भूमिका से पुलिस की सकारात्मक छवि और जनविश्वास दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है।हाल के दिनों में पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, सोशल मीडिया के माध्यम से समस्याओं का शीघ्र समाधान तथा पीड़ितों से सीधे संवाद की व्यवस्था ने आम नागरिकों को राहत दी है। पीआरओ कार्यालय द्वारा हर छोटी-बड़ी सूचना को पारदर्शी तरीके से मीडिया और जनता तक पहुँचाया जा रहा है, जिससे अफवाहों पर भी प्रभावी नियंत्रण हुआ है।महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता और साइबर अपराध से बचाव को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम तथा बाजार क्षेत्रों में पुलिस की मित्रवत उपस्थिति से नागरिकों ने खुद को अधिक सुरक्षित महसूस किया है।स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि पुलिस अब सिर्फ कानून लागू करने वाली संस्था नहीं बल्कि समस्या समाधान करने वाली मित्र की भूमिका में दिखाई दे रही है। पीआरओ सेल की तत्परता से मीडिया और पुलिस के बीच समन्वय बेहतर हुआ है, जिससे सही और प्रमाणित जानकारी समय पर उपलब्ध हो पा रही है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है और आगे भी पारदर्शिता, संवेदनशीलता तथा त्वरित कार्रवाई की नीति को प्राथमिकता दी जाएगी।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतना ही पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ इटावा पुलिस सुरक्षा और सेवा के नए मानक स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal