Breaking News
Home / Poll / इटावा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कल आयेगे उपमुख्यमंत्री

इटावा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कल आयेगे उपमुख्यमंत्री


उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कल लखनऊ से हवाई जहाज द्वारा इटावा जनपद पहुंचेंगे। उनका विमान सैफई हवाई पट्टी पर उतरेगा।इसके बाद वह सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इटावा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में जनप्रतिनिधि, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के उपस्थित रहने की संभावना है।यह दौरा उत्तर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

इटावा पुलिस की संवेदनशील पहल से बढ़ा जनता का भरोसा, SSP कार्यालय की सक्रियता बनी मिसाल

🔊 पोस्ट को सुनें इटावा पुलिस की संवेदनशील पहल से बढ़ा जनता का भरोसा, SSP …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *