इटावा। ज्योति गुप्ता, चेयरमैन इटावा नगर पालिका परिषद द्वारा नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका में चल रहे अधूरे कार्यों को लेकर कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए और कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया।

चेयरमैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि नगर पालिका में प्राप्त सभी जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जनपद इटावा में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सभी वॉटर कूलरों की समय से साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गर्मियों में नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal