Breaking News
Home / खबरे / इटावा / UGC 2026 के प्रस्तावित निर्णय के खिलाफ ब्राह्मण समाज का जोरदार विरोध
Screenshot

UGC 2026 के प्रस्तावित निर्णय के खिलाफ ब्राह्मण समाज का जोरदार विरोध


इटावा: UGC 2026 के प्रस्तावित निर्णय के खिलाफ ब्राह्मण समाज का जोरदार विरोध

इटावा में ब्राह्मण समाज महासभा एवं श्रवण समाज ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रस्तावित नए निर्णयों के विरुद्ध गहरा रोष और चिंता व्यक्त की है। समाज के पदाधिकारियों ने इसे सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य पर सीधा प्रहार बताया।

ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने कहा कि UGC के नए नियम न केवल विद्यार्थियों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेंगे। उन्होंने इसे मात्र शैक्षणिक मुद्दा न बताते हुए सामान्य वर्ग के बच्चों के “मानसिक उत्पीड़न” की संज्ञा दी।

उन्होंने सरकार से मांग की कि इन प्रस्तावित नियमों को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

पीटीओ ने रोडवेज बस स्टैण्ड पर लगभग 55 चालकों/परिचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी

🔊 पोस्ट को सुनें इटावा शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *