*भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा का होली मिलन और निर्वाचन कार्यक्रम सम्पन्न*
———————————————–
*हरी शंकर त्रिपाठी अध्यक्ष, श्रीमती शैलजा पाठक सचिव और विवेक रंजन गुप्ता कोषाध्यक्ष दायित्वों पर निर्विरोध निर्वाचित*
——————————————–
इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के तत्वावधान में आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के दायित्वों का निर्वाचन और होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में शक्ति धाम समारोह स्थल प्रकाश नगर महेरा चुंगी में विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा, संजय मिश्रा प्रान्तीय महासचिव, प्रान्तीय चुनाव पर्यवेक्षक मधुर श्रीवास्तव प्रान्तीय संगठन सचिव और शाखा चुनाव अधिकारी बी. के. सिंह की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम अतिथियों द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों का पूजन अर्चन के पश्चात वन्दे मातरम् के गायन के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम दो सत्रों में शाखा अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय की अध्यक्षता और एस. एन. चौधरी व कुलदीप अवस्थी के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने प्रान्तीय चुनाव पर्यवेक्षक मधुर श्रीवास्तव, शाखा चुनाव अधिकारी बी. के. सिंह और शक्ति धाम समारोह स्थल के स्वामी बृजमोहन मिश्रा ‘ बच्चू ‘ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
प्रथम सत्र में शाखा चुनाव अधिकारी बी. के. सिंह ने आगामी सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया को समझाते हुए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष दायित्वों पर नामांकन मांगे। सभी पदों पर एक एक वैध नामांकन प्राप्त होने की दशा में प्रान्तीय पर्यवेक्षक मधुर श्रीवास्तव ने हरी शंकर त्रिपाठी को अध्यक्ष, श्रीमती शैलजा पाठक को सचिव और विवेक रंजन गुप्ता को कोषाध्यक्ष दायित्वों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। सभी सदस्यों ने उक्त निर्वाचन का हर्ष ध्वनि से स्वागत करते हुए बधाइयां दी। निर्वाचन सम्पन्न होने के बाद दूसरे सत्र में होली मिलन कार्यक्रम में कवि रजनीश त्रिपाठी ने अपनी काव्य रचना प्रस्तुत की।परिषद् के सदस्यों ने फाग गायन कलाकारों और राधा कृष्ण झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को पगड़ी और पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। लोक गायकों ने भारत की प्राचीन फाग गायन कला की सुन्दर प्रस्तुति प्रदान की। राधा कृष्ण बने कलाकारों ने होली गीतों पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया और फूलों की होली खेली। परिषद् के सदस्यों ने भी कलाकारों के साथ नृत्य करते हुए होली महोत्सव को आनन्दमय बना दिया।
इस अवसर पर नगर के सम्भ्रांत नागरिक और परिषद् के सदस्य गण उपस्थित रहे। नुमाइश कार्यालय के प्रभारी शिव चरण राठौर, बाबा बर्फानी समिति के सचिव बृजेश मिश्रा व कार्यालय प्रभारी राज कुमार अग्निहोत्री, जाइण्टस क्लब के अध्यक्ष विश्व विजय त्रिवेदी, दिलीप मिश्रा, भानु प्रकाश अवस्थी, भागवताचार्य ब्रह्म कुमार मिश्रा, अतुल बी. एन. चतुर्वेदी पत्रकार, अमित दुबे सिबलू, ओमप्रकाश तिवारी, विमलेश कुमार दुबे, श्रीमती सरोज दुबे, विनोद कुमार चौधरी,रवि प्रकाश शुक्ला, संजय तिवारी, पंकज दुबे,श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, राजीव लोचन दीक्षित सचिव, राज शेखर तिवारी, शिव किशोर दुबे एडवोकेट, श्रीमती इन्दु कुलश्रेष्ठ, विकास नारायण सक्सेना,आशा राम मिश्रा, प्रोफेसर आर. के. एस. यादव , नरेन्द्र बहादुर सिंह,शैलेष कुमार पाठक, डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी प्राचार्य, प्रोफेसर डॉ. पद्मा त्रिपाठी, अत्रि दीक्षित, महादेव प्रसाद दीक्षित, सौरभ सक्सेना, चन्द्र प्रकाश सिंह चौहान, डॉ. हिमांशु त्रिपाठी, अमित तिवारी, नन्द कुमार यादव, लालजी प्रसाद दुबे, राम मनोहर दीक्षित, ओम रतन कश्यप, अनुराग मिश्रा ‘अनुज ‘, सुग्रीव सिंह यादव, कुलदीप कुमार कश्यप, विनोद कुमार पाल, मुलायम सिंह यादव, बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, प्रमोद कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार राजौरिया, श्री कृष्ण यादव, सन्तोष कुमार प्रजापति, बृजेश कुमार राठौर, अविनाश कुमार पाल, नरेन्द्र नाथ द्विवेदी, विमल कुमार गुप्ता, राकेश कुमार मिश्रा, अर्चना मिश्रा, पूनम तिवारी, विमलेश शर्मा, प्रीति सक्सेना, निशा गुप्ता, सुमन दुबे, वर्षा दुबे, मन्जू देवी,सन्ध्या यादव, सुशीला देवी, ममता दीक्षित सहित एक सौ पच्चीस लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में संयोजक द्वारा सभी आगत अतिथियों और सदस्यों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी लोगों ने राष्ट्रगान के बाद भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कुलदीप अवस्थी के द्वारा किया गया।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा