Breaking News
Home / न्यूज़ / ब्राह्मण समाज महासभा ने अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया

ब्राह्मण समाज महासभा ने अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया


इटावा । ब्राह्मण समाज महासभा ने अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस मौके पर महासभा के द्वारा शहर में चतुर्थ भव्य शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। टिक्सी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों के भ्रमण के बाद जीआईसी ग्राउन्ड पर पहुंचकर संपन्न हुई यहां पर यात्रा में शामिल सभी को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयघोष से शहर गुंजायमान रहा। जगह-जगह भगवान की आरती उतारी गई और खूब पुष्प वर्षा भी की गयी। शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।


शोभायात्रा सुबह 11:00 बजे टिक्सी मंदिर से प्रारंभ हुई जो छैराहा पचराहा राजगंज चौराहा नगर पालिका चौराहा नौरंगाबाद चौराहा शास्त्री चौराहा होती हुई दोपहर 3:00 बजे जीआईसी ग्राउंड पर पहुंचकर संपन्न हुई।शोभा यात्रा में सिद्धपीठ पिलुआ महावीर के पीठाधीश्वर हरभजन दास महाराज भगवान परशुराम के स्वरूप में रथ पर विराजमान थे। अन्य रथों पर महामंडलेश्वर हरिहरानंद सरस्वती महाराज, महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती , महामंडलेश्वर पंचमानंद सरस्वती महाराज, पीठाधीश्वर शिवम शंभू निश्चलानंद महाराज विराजमान होकर शोभायात्रा के साथ चले। श्री श्री गौर निताई परिवार से पंडित मनुपुत्र दास अपने भक्तों के साथ हरि नाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे।


इटावा की धरती पर संतों का ऐसा समागम पहली बार देखने को मिला। पांचो रथों विराजमान संतों की प्रथम आरती महासभा के संस्थापक सतीश चंद्र दीक्षित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे जिला अध्यक्ष एसके दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव चौधरी ने उतारी। बैंड व ईको साउंड पर भक्ति गीतों की स्वर लहरियां गुंजायमान होती रही वहीं युवा वर्ग हाथों में पीत पटक लेकर भगवान परशुराम का जयघोष करते हुए चल रहे थे। शहर में जगह-जगह यात्रा का खूब स्वागत किया गया।परशुराम शोभा यात्रा के समापन पर जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में संतो के द्वारा राजीव चौधरी राजेश बाजपेई अनिल मिश्रा अनंत राम शर्मा अशोक शर्मा सूर्यकांत त्रिपाठी सहित काफी संख्या में लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसके दीक्षित राजीव मिश्रा शिवम दुबे अनिल चतुर्वेदी आशीष दुबे अमित तिवारी अवनीश दीक्षित विवेक दुबे अशोक दुबे विजय दीक्षित महेश दुबे सुमेर तिवारी गोविंद माधव दुबे मौजूद रहे।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

पहलगाम नरसंहार के विरोध में जसवंतनगर रहा बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश

🔊 पोस्ट को सुनें पहलगाम नरसंहार के विरोध में जसवंतनगर रहा बंद, व्यापारियों ने जताया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *