SMGI के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव को ‘चेंजमेकर इन एजुकेशन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से किया गया सम्मानित! 🌟
इटावा/आगरा:
शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान और नवाचारों के लिए SMGI समूह के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव को ‘चेंजमेकर इन एजुकेशन ऑफ द ईयर’अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल द्वारा आगरा स्थित जेपी पैलेस होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
इस समारोह में देशभर से शिक्षा, प्रशासन, समाजसेवा और नवाचार से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। डॉ. यादव को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु किए गए प्रयासों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहलों के लिए दिया गया।
🎓 डॉ. विवेक यादव की यह उपलब्धि न केवल SMGI संस्थान के लिए गौरव की बात है, बल्कि समस्त शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal