Breaking News
Home / न्यूज़ / भाजपा युवा मोर्चा द्वारा “विशाल बाइक रैली” का आयोजन किया गया

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा “विशाल बाइक रैली” का आयोजन किया गया


इटावा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक उर्फ संजू चौधरी के संयोजन में युवा मोर्चा द्वारा “विशाल बाइक रैली” का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया है।

सदर विधायक सरिता भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने पार्टी का झंडा दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने के लिए आज युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया है।

बाइक रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की सरकार में गुंडागर्दी पर लगाम लगी है। बाइक रैली में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, युवा मोर्चा क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी मनीष वाजपेयी, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे, विकास भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रिपोर्ट जितेन्द्र सिंह चौहान,इटावा

About C Times Etawah

Check Also

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले 981 लोगों ने स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराया

🔊 पोस्ट को सुनें इटावा में अमरनाथ यात्रा बोर्ड काउंटर पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *