इटावा कलेक्ट्रेट रेगुलर अधिष्ठान के 21 कर्मचारियों का स्थानांतरण जिलाधिकारी सुभ्रांत शुक्ला द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी सुभ्रांत शुक्ला ने उत्तर प्रदेश शासन, कार्मिक अनुभाग-4 के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासनिक एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट रेगुलर अधिष्ठान में कार्यरत 21 कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
इस प्रक्रिया में स्थानांतरण नीति का पूर्ण पालन किया गया है। लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत लिपिकों और अन्य कर्मचारियों को नई जगहों पर तैनात किया गया है, जिससे शासकीय कार्यों में गतिशीलता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

विशेष रूप से उप जिलाधिकारी सदर के पेशकार, जो वर्षों से एक ही पद पर आसीन थे, उनका भी स्थानांतरण किया गया है।
यह कदम प्रशासनिक संतुलन, कार्यक्षमता में सुधार और जनहित में प्रभावी निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal