Breaking News
Home / खबरे / इटावा / जन शिक्षण संस्थान इटावा में आज 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया

जन शिक्षण संस्थान इटावा में आज 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया


कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान इटावा में आज 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। जन शिक्षण संस्थान के कार्यालय में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि इटावा सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया एवं संस्थान के निदेशक रवीन्द्र चौहान द्वारा किया गया इस अवसर पर सभी हितग्राहियों और प्रशिक्षकों एवं जन शिक्षण संस्थान के स्टाफ को 77 में गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।

मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा यह दिन राष्ट्रीय गर्व का दिन है। यह हमें हमारे संविधान की विभिन्न मूल्यों की भी याद दिलाता है, जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे जोड़े रखता है। आपको बता दें कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

पूर्व निदेशक हरि नारायण बाजपेई ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपने संविधान, लोकतंत्र और समानता के मूल्यों के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में चन्दन पोरवाल,यश कश्यप, पार्थ सेंगर, अमन चतुर्वेदी, अनुज कुमार, अभिषेक कुमार , सुशीला देवी, शिवम कश्यप, शिवांक सिंह, शारदा श्रीवास्तव, प्रीति मिश्रा, प्रशांत सिंह, निशांत सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

पीटीओ ने रोडवेज बस स्टैण्ड पर लगभग 55 चालकों/परिचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी

🔊 पोस्ट को सुनें इटावा शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *