Breaking News
Home / खबरे / इटावा / राजकीय इंटर कॉलेज इटावा में जनपद स्तरीय करियर गाइडेंस मेला 2026 का आयोजन

राजकीय इंटर कॉलेज इटावा में जनपद स्तरीय करियर गाइडेंस मेला 2026 का आयोजन


राजकीय इंटर कॉलेज इटावा में जनपद स्तरीय करियर गाइडेंस मेला 2026 का आयोजन

इटावा।
राजकीय इंटर कॉलेज इटावा में आज समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत जनपद स्तरीय करियर गाइडेंस मेला–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अतुल कुमार सिंह, सैफई मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप आर्य एवं आईटीआई इटावा के अनुदेशक प्रशांत कमल द्वारा किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार सक्सेना एवं जिला नोडल सुश्री आयुषी श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह एवं शाल भेंट कर स्वागत किया।

जनपद के समस्त राजकीय इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने अपने करियर से संबंधित जिज्ञासाओं के समाधान हेतु सहभागिता की। छात्रों द्वारा विभिन्न करियर मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनका निरीक्षण उपस्थित मेंटरों एवं अतिथियों ने किया।

डॉ. संदीप आर्य ने मेडिकल क्षेत्र से जुड़े पाठ्यक्रमों जैसे एएनएम, जीएनएम, बीएमएलटी, नर्सिंग, बीएएमएस, एमबीबीएस एवं नीट परीक्षा संबंधी प्रश्नों का समाधान किया।
प्रशांत कमल ने आईटीआई के माध्यम से रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दो वर्षीय आईटीआई कोर्स के बाद शत-प्रतिशत रोजगार की संभावना रहती है तथा कई कंपनियां ₹20,000 प्रतिमाह तक वेतन प्रदान कर रही हैं।

शिक्षा क्षेत्र में करियर को लेकर जिला समन्वयक श्री अखिलेश सिंह ने सीटेट एवं डीएलएड की जानकारी दी, जबकि टीजीटी-पीजीटी एवं नेट की तैयारी पर मार्गदर्शन जिला नोडल प्रभारी आयुषी श्रीवास्तव ने दिया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा की रणनीति साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को यह भी जानना चाहिए कि क्या नहीं पढ़ना है, जिससे समय की बचत होती है और सही दिशा में तैयारी संभव होती है।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अतुल कुमार सिंह ने कानून के क्षेत्र में उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि एलएलबी के माध्यम से न्यायाधीश बनने का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक सफल विद्यार्थी के पीछे एक प्रेरक शिक्षक होता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार सक्सेना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेला विद्यार्थियों को नई दिशा देने वाला तथा भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के. पाल द्वारा किया गया।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

जन शिक्षण संस्थान इटावा में आज 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया

🔊 पोस्ट को सुनें कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *