Breaking News
Home / खबरे / इटावा / के. के. कालेज, इटावा के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह “

के. के. कालेज, इटावा के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह “


के. के. कालेज, इटावा के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह ” *स्फूर्ति -2026*” का शुभारंभ 20 फरवरी 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम,

इटावा में हुआ। शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी इटावा श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव,विशिष्ट अतिथि के रूप में कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति श्री सलिल वर्मा, राजकीय महिला महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ.अजय दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. महेन्द्र सिंह ने की। प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ खिलाडियों के मार्च पास्ट एवं प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव द्वारा खेल भावना की शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्यों सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने जीवन में खेल को आत्मसात करना चाहिए। खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। जब हमारा शरीर निरोग रहेगा तो हम अपने दैनिक जीवन के कार्य बेहतर तरीके से कर सकते हैं। खेल भावना का महत्व है ,खेल में कोई जाति या धर्म नहीं देखा जाता। उन्होंने कहा कि आप विद्यार्थियों में से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जनपद इटावा का खेलों में नाम रोशन करेंगे तो मुझे खुशी होगी।


कार्यक्रम अध्यक्ष कॉलेज के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने कहा खेलों का इतिहास उठाकर देखें तो खेलों से हमने देश के संबंधों को बदलते हुए देखा है। कई छोटे देश हैँ लेकिन उन्होंने खेलों की बदौलत दुनिया में अपना अलग स्थान बनाया है।उन्होंने कहा महत्वपूर्ण खेल में भाग लेना होता है, जीत हार कोई मायने नहीं रखती है, आप किस उत्साह से भाग लेते हैं, वह मायने रखता है। उन्होंने कहा आज हमारे देश में महिलाएं खेलों में आगे बढ़कर आ रही हैँ और उन्होंने देश ही नहीं विश्व में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। सायना नेहवाल, मेरिकॉम, जैसे कई नाम हैं जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शिवराज सिंह यादव ने किया। इससे पूर्व अतिथियों का शिक्षकों व कर्मचारियों ने बुके,अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव प्रो. सुनील सिंह सेंगर ने किया।
आज प्रथम दिन 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के योगेश यादव ने प्रथम स्थान,बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के विमल कुमार ने द्वितीय स्थान,बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के सत्यम ने तृतीय स्थान ,100मीटर दौड़ महिला में एम ए द्वितीय सेमेस्टर की आरती ने प्रथम स्थान,बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की अंजली सिंह ने द्वितीय स्थान, बी ए द्वितीय सेमेस्टर की राधा ने तृतीय स्थान,चौड़ी कूद पुरुष में बीएससी तृतीय सेमेस्टर के विमल सिंह ने प्रथम स्थान,बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के अनुराग ने द्वितीय स्थान, बी ए द्वितीय सेमेस्टर के योगेंद्र बाबू तृतीय स्थान, चौड़ी कूद महिला में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की अंजली सिंह ने प्रथम स्थान,बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की आराध्या ने द्वितीय स्थान, बी ए द्वितीय सेमेस्टर की रोशनी ने तृतीय स्थान,चक्का फेंक पुरुष में बी ए चतुर्थ सेमेस्टर के नितिन ने प्रथम स्थान,बीकॉम द्वितीय के नितिन ने प्रथम स्थान,बीकॉम के आसित यादव ने द्वितीय स्थान, एम ए चतुर्थ सेमेस्टर के विकाश यादव ने तृतीय स्थान,चक्का फेंक महिला में एम ए चतुर्थ सेमेस्टर की सलोनी कश्यप ने प्रथम स्थान, एम एस सी द्वितीय सैमेस्टर की अनामिका ने द्वितीय स्थान , डी एल एड की रश्मि पाल ने तृतीय स्थान,गोला फेंक पुरुष में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के अखंड प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान, एम ए चतुर्थ सेमेस्टर के विकाश यादव ने द्वितीय स्थान,बीएससी के बिलाल खान ने तृतीय स्थान,गोला फेंक महिला में एम एस सी द्वितीय सैमेस्टर की अनामिका ने प्रथम स्थान,बी ए द्वितीय सेमेस्टर की रोशनी ने द्वितीय स्थान, डी एल एड की रश्मि पाल ने तृतीय स्थान,800 मीटर दौड़ पुरुष ने एम ए चतुर्थ सेमेस्टर के साहिल ने प्रथम स्थान, बी ए द्वितीय सेमेस्टर के प्रियांशु ने द्वितीय स्थान, बी एड द्वितीय सेमेस्टर के कुलदीप कुमार ने तृतीय स्थान,800 मीटर दौड़ महिला में एम ए द्वितीय सेमेस्टर की आरती परिहार ने प्रथम स्थान, बी ए द्वितीय सेमेस्टर की राधा ने द्वितीय स्थान,बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की वर्षा ने तृतीय स्थान, एम एस सी द्वितीय सेमेस्टर की अनामिका तथा एम ए चतुर्थ सेमेस्टर की सलोनी कश्यप ने संयुक्त रूप से सांत्वना ,लंबी कूद पुरुष में बी ए द्वितीय सेमेस्टर के योगेश यादव ने प्रथम स्थान,बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विमल सिंह ने द्वितीय स्थान,बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

🔊 पोस्ट को सुनें महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इटावा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *