इटावा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के बस स्टैंड से लेकर शास्त्री चौराहा तक सड़क किनारे और मोहल्लों के बाहर अवैध रूप से टैम्पू स्टैंड बना दिए गए हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आरोप है कि फुटपाथ, जो पैदल चलने वालों के लिए बने हैं, उन पर टैम्पू खड़े कर दिए जाते हैं। इससे लोगों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ता है और हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

मोहल्ला वासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का सवाल है कि आखिर किसकी मेहरबानी से फुटपाथ और सड़कों पर अवैध टैम्पू स्टैंड संचालित हो रहे हैं, जो ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal