Breaking News
Home / खबरे / इटावा / शहर के वरिष्ठ ब्राह्मणों के साथ परशुराम शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया

शहर के वरिष्ठ ब्राह्मणों के साथ परशुराम शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया


परशुराम शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन।

इटावा शहर के वरिष्ठ ब्राह्मणों के साथ परशुराम शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में प्रमुख ब्राह्मण समाज के लोग और धार्मिक गुरु शामिल हुए, जिन्होंने यात्रा की तैयारियों पर विचार विमर्श किया और इसे और अधिक आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर यात्रा के मार्ग, समय, और विशेष धार्मिक अनुष्ठान पर भी बात की गई। इसके अलावा, समाज के लोगों को इसमें शामिल होने और सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य परशुराम शोभा यात्रा को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्व पूर्ण बनाना था।

जनपद के नुमाइश चौराहे के पास ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें शहर के लगभग सभी प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया। गोष्टी आयोजन का उद्देश्य 29 अप्रैल को शहर में निकलने वाली परशुराम शोभा यात्रा को और अधिक भव्य और विशाल बनाना था।।

संगठन के संरक्षक मंडल के सदस्य प्रेम शंकर शर्मा जी डॉक्टर विनोद शर्मा जी धीरेंद्र चौबे जी श्याम चौधरी जी राजेश कुमार बाजपेई जी कमल किशोर बाजपेई जी राजेंद्र त्रिपाठी जी ने संयुक्त रूप से बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का अभिवादन किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने बताया कि इस बार की शोभायात्रा बहुत ही विशाल और भव्य होगी यात्रा में महामंडलेश्वर हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज तथा महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती की भी सहभागिता होगी। भगवान परशुराम के स्वरूप में पिलुआ महावीर के महंत श्री हरभजन दास जी रथ पर विराजमान होंगे।।। बैठक में यह भी फैसला लिया गया की प्रति माह यह बैठक संपन्न होगी और किसी एक 70 वर्ष से अधिक बुजुर्ग का सीनियर सिटीजन के रूप में सम्मान किया जाएगा।

विचार गोष्ठी संपन्न होने के उपरांत सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की मंगल कामनाएं दी।। दीपोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ उसके उपरांत सभी ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए नुमाइश चौराहे तक पद संचलन किया।।

संगठन के जिला अध्यक्ष एस के दीक्षित, युवा जिला अध्यक्ष पंडित शिवम दुबे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम तिवारी व कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी के साथ साथ अनिल चतुर्वेदी, अवनीश दीक्षित विवेक दुबे,देवकीनंदन त्रिपाठी,के के त्रिपाठी ,अवधेश दुबे, गोविंद माधव दुबे,आकाश मिश्रा राजेश दुबे, आकाश दुबे, लव पांडे, अमित तिवारी,रोहित तिवारी, अखिलेश दुबे,आशीष शुक्ला आदि संगठन के साथी उपस्थित,

शहर के गणमान्य लोग प्रेम शंकर शर्मा होटल क्लार्क इन,अशोक चौबे पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रशांत राव चौबे, संजू चौधरी,चौबे मोटर वर्क्स, अशोक शर्मा होटल विशाल प्रेम धर्मेंद्र मिश्रा बाबा मॉल, इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी, डॉ विनोद शर्मा,आनंद त्रिपाठी एस आर एल टी कॉलेज, मुन्ना मिश्रा राम मनोहर दीक्षित, डॉ आशीष दीक्षित राजेश कुमार बाजपेई ,राजीव चौधरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कमल किशोर बाजपेई, एस एस तिवारी ब्लू वर्ल्ड इंटर कॉलेज धीरेंद्र चौबे दावत होटल, श्याम चौधरी, गौरव पाठक पाठक कंपलेक्स मौजूद रहे ।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर नगर में तालाब किनारे स्थित ब्रह्मलीन संत खटखटा बाबा की पवित्र कुटी परिसर से एक भव्य पालकी यात्रा निकाली गई

🔊 पोस्ट को सुनें जसवंतनगर/इटावा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर नगर में तालाब किनारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *