Breaking News
Home / खबरे / जसवंतनगर / पहलगाम नरसंहार के विरोध में जसवंतनगर रहा बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश

पहलगाम नरसंहार के विरोध में जसवंतनगर रहा बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश


पहलगाम नरसंहार के विरोध में जसवंतनगर रहा बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश

जसवंतनगर। पहलगाम में हुए जघन्य नरसंहार के विरोध में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल जसवंतनगर के आव्हान पर नगर के व्यवसायियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बंद का व्यापक असर सदर बाजार, पालिका बाजार और बस स्टैंड इलाकों में दिखाई दिया, जहां दोपहर 1 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा।इस विरोध प्रदर्शन में हिंदू, मुस्लिम, जैन सहित विभिन्न धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने एकजुट होकर भाग लिया। सांप्रदायिक सौहार्द के साथ सभी ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारी नेताओं ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए जलूस निकाला, जो नगर की प्रमुख सड़कों से गुजरा। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता,राजीव माथुर, बजाजा कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुप्ता बबलू, सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष सुशील वर्मा (बज्जे), गल्ला कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता (आलोक), किराना कमेटी के अध्यक्ष सुहैब खा और अन्य नेताओं ने व्यापारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों ने अपने एकजुटता और राष्ट्र प्रेम का परिचय दिया है।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

जसवंतनगर में कैंडल मार्च: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध

🔊 पोस्ट को सुनें जसवंतनगर में कैंडल मार्च: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध जसवंतनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *