इटावा के जिलाधिकारी सभ्रांत शुक्ला का सख़्त संदेश — ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा नहीं होगा बर्दाश्त
इटावा।सीधे और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले इटावा के जिलाधिकारी श्री सभ्रांत शुक्ला न केवल जनता के बीच सहज व्यवहार के लिए लोकप्रिय हैं, बल्कि प्रशासनिक सख़्ती और त्वरित कार्यवाही के लिए भी जाने जाते हैं।
हाल ही में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है:
“अब जिले में कोई भी व्यक्ति ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा नहीं कर पाएगा। यदि किसी भूमि पर अवैध रूप से कब्ज़ा किया गया तो तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
उनकी यह चेतावनी खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो राजस्व या निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने की प्रवृत्ति रखते हैं। जिलाधिकारी का यह रुख़ आम नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा कर रहा है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा