इटावा में आज अपर्णा यादव का आगमन, ‘एक वृक्ष मां के नाम’ कार्यक्रम में करेंगी पौधारोपण
इटावा, 9 जुलाई 2025 — भारतीय जनता पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का आज इटावा आगमन होगा। वे पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष अभियान ‘एक वृक्ष मां के नाम’ के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगी।
कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव न केवल वृक्षारोपण करेंगी, बल्कि मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने वाले इस अभियान के महत्व पर भी प्रकाश डालेंगी। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान को वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकट करना है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal