इटावा: यमुना की बाढ़ से ग्यारुद्रेश्वर मंदिर आधा डूबा, चकरनगर व बढ़पूरा के कई गांव जलमग्न
इटावा (उत्तर प्रदेश): यमुना नदी में आई भीषण बाढ़ ने इटावा जिले में तबाही मचा दी है। जलस्तर लगातार बढ़ने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

क़िले के नीचे स्थित प्राचीन ग्यारुद्रेश्वर मंदिर पर देखने को मिल रहा है, जो मंदिर आधा पानी में डूब चुका है। इसके बावजूद स्थानीय श्रद्धालु पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं, जिससे आस्था की गहराई साफ झलकती है।

बाढ़ का पानी अब ग्रामीण क्षेत्रों की ओर भी बढ़ गया है। चकरनगर और बढ़पूरा ब्लॉक के कई गांव जलमग्न हो चुके हैं, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पलायन करना पड़ रहा है।प्रशासन अलर्ट पर:प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। नावों की व्यवस्था की गई है, और प्रभावितों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal