Breaking News
Home / खबरे / इटावा / समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047″ विषय पर यूपीयूएमएस सैफई में कार्यशाला का सफल आयोजन

समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047″ विषय पर यूपीयूएमएस सैफई में कार्यशाला का सफल आयोजन


“समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” विषय पर यूपीयूएमएस सैफई में कार्यशाला का सफल आयोजन

सैफई, इटावा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में दिनांक 09 सितंबर 2025 को “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में आम जनता से प्राप्त सुझावों को सीधे सरकार तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह, मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत्त भा.प्र.से. अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि श्री आशीष अस्थाना (मुख्य अभियंता, पी.सी.एल.), जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश श्रीवास्तव तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि “विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु ‘एक राज्य – एक स्वास्थ्य नीति’ की आवश्यकता है।” उन्होंने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में नवीन तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ई-आईसीयू, ई-क्लासरूम, और अंगदान जैसे एकीकृत कार्यक्रमों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।


उन्होंने अस्पताल में एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की स्थापना एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी अपने विचार साझा किए। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल वेलनेस) और बीमारियों की रोकथाम के लिए सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के विस्तार पर विशेष ज़ोर दिया।
मुख्य अतिथि श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता एवं जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश की समग्र प्रगति में स्वास्थ्य क्षेत्र की भूमिका को रेखांकित किया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आगामी एक माह तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत नागरिक https://samrthuttarpradesh.up.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने सुझाव साझा कर सकते हैं।


कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों द्वारा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। छात्र प्रतिनिधियों में एमबीबीएस 2021 बैच के श्री प्रणव तिवारी एवं 2022 बैच की सुश्री पारुल ने “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” अभियान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) रमाकांत, कुलसचिव श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस. पी. सिंह सहित समस्त विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, छात्रगण एवं विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

दशहरा पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब।

🔊 पोस्ट को सुनें दशहरा पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब। जसवंतनगर/इटावा। शारदीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *