Breaking News
Home / खबरे / इटावा / पीतांबरा धाम मंदिर में मॉ यमुना की हुयी प्राण प्रतिष्ठा माता का श्रंगार कर उतारी गयी आरती

पीतांबरा धाम मंदिर में मॉ यमुना की हुयी प्राण प्रतिष्ठा माता का श्रंगार कर उतारी गयी आरती


पीतांबरा धाम मंदिर में मॉ यमुना की हुयी प्राण प्रतिष्ठा
माता का श्रंगार कर उतारी गयी आरती

फोटो- स्थापना के बाद मॉ यमुना की भक्तो के साथ आरती उतारते पंडित अजय दुबे

इटावा । यमुना नदी के किनारे प्राचीन श्री ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बने पीतांबरा धाम मंदिर में रविवार को मॉ यमुना की प्रतिमा श्रद्धाभाव के साथ स्थापित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार व व हवन पूजन के साथ माता की स्थापना आचार्य राजेंद्र पांडे ने कराई । पीतांबरा धाम मंदिर के पुजारी पंडित अजय दुबे व अन्य श्रद्धालुओं ने स्थापना के बाद माता की आरती भी उतारी।
यमुना तट पर मां गंगा का मंदिर तो बना था लेकिन मां यमुना का मंदिर नहीं था अब श्रद्धालु प्रमुख पर्वों पर मॉ यमुना की प्रतिमा का भी पूजन अर्चन कर सकेंगे। माता की स्थापना के बाद आकर्षक श्रंगार किया गया और आरती उतारी गई हवन पूजन के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया । स्थापना के समय यमुना तट पर माता के जयघोष से गुंजायमान होते रहे। पीतांबरा धाम मंदिर के पुजारी पंडित अजय दुबे ने बताया कि मॉ यमुना की पूजा से सुख समृद्धि और सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है साथ ही जीवन में सफलता भी मिलती है और यमराज की यातना से छुटकारा भी मिलता है। इतना ही नहीं पावन यमुना नदी में स्नान करने से आत्मा शुद्ध होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।इस मौके पर महेश सक्सेना गोपाल तिवारी शिव गोविंद सिंह रविंद्र सिंह भदौरिया रामू जादौन बीरेन्द्र सिंह भदौरिया व काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज धरवार में छात्राओं को जागरूक किया

🔊 पोस्ट को सुनें *अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज धरवार में छात्राओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *