Breaking News
Home / खबरे / इटावा / धर्ममूर्ति नन्देश्वर महाराज की प्राणप्रतिष्ठा सम्पन्न महाराज रामदास जी द्वारा भगवान शंकर का रुद्राभिषेकविधिवत रूप से संपन्न किया गया

धर्ममूर्ति नन्देश्वर महाराज की प्राणप्रतिष्ठा सम्पन्न महाराज रामदास जी द्वारा भगवान शंकर का रुद्राभिषेकविधिवत रूप से संपन्न किया गया


इटावा में आयोजित 1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ के अंतर्गत, आज महाराज रामदास जी द्वारा भगवान शंकर का रुद्राभिषेकविधिवत रूप से संपन्न किया गया। यह आयोजन आध्यात्मिक उन्नति, जनकल्याण और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी उल्लेखनीय है कि इटावा जनपद में इस प्रकार का यह पहला और 19वां महायज्ञ है, और पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजन हो रहा है। तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आयोजन ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप लेने जा रहा है।

🕉️ धर्ममूर्ति नन्देश्वर महाराज की प्राणप्रतिष्ठा सम्पन्न 🕉️

आज एक अत्यंत पावन और ऐतिहासिक क्षण में, पूज्य रामदास महाराज की दिव्य उपस्थिति और वैदिक विधि-विधान के साथ धर्म मूर्ति नन्देश्वर महाराज, नंदी जी महाराज, परदेश्वर शिवलिंग तथा श्री यंत्र की प्राणप्रतिष्ठा भव्य रूप से संपन्न हुई।

मंत्रोच्चारण, रुद्राभिषेक और शास्त्रोक्त विधियों के माध्यम से यह अनुष्ठान सम्पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ, जिससे समस्त श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए एक गौरवपूर्ण अध्याय भी बन गया है।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज धरवार में छात्राओं को जागरूक किया

🔊 पोस्ट को सुनें *अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज धरवार में छात्राओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *