मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी से आज लखनऊ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. हरि किशोर तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान उन्होंने इटावा जनपद की कई मौजूदा समस्याओं—जिनमें अवसंरचना, कर्मचारी न्यायालय संबंधी विलंब और अन्य लोकल मुद्दे शामिल थे—के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया।
यह शिष्टाचार भेंट न केवल सम्मान का प्रतीक थी, बल्कि कर्मचारियों और जिलेवासियों की अनेक व्यावहारिक समस्याओं पर संवाद की भी एक महत्वपूर्ण पहल थी। इंजी. हरि किशोर तिवारी ने अपनी भूमिका में राज्य कर्मचारियों की लड़ाई को दृढ़ता से आगे बढ़ाया है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal