Breaking News
Home / खबरे / इटावा / 1जुलाई से सितंबर तक चलेगा अभियान, वैवाहिक से लेकर भूमि विवाद तक के मामलों का होगा निपटारा..

1जुलाई से सितंबर तक चलेगा अभियान, वैवाहिक से लेकर भूमि विवाद तक के मामलों का होगा निपटारा..


इटावा में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान की तैयारी,

1जुलाई से सितंबर तक चलेगा अभियान, वैवाहिक से लेकर भूमि विवाद तक के मामलों का होगा निपटारा..

इटावा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और सर्वोच्च न्यायालय की मीडियेशन कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलेगा।

इस संबंध में 9 जुलाई को जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अधिक से अधिक मामलों को सुलह-समझौते के लिए भेजें।

अभियान के तहत कई तरह के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इनमें वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा विवाद, शमनीय अपराध, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति बंटवारा, बेदखली और भूमि अधिग्रहण शामिल हैं।

मध्यस्थता कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इच्छुक पक्षकार स्थानीय पराविधिक स्वयंसेवक, संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर भवन से संपर्क कर सकते हैं। प्राधिकरण का कार्यालय जिला न्यायालय परिसर, इटावा में स्थित है।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

वृक्षारोपण अभियान में अपर्णा यादव ने लगाया ‘सिंदूर’ का पौधा, कहा – ये उन सभी बहनों के नाम है जिन्होंने लिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भाग

🔊 पोस्ट को सुनें इटावा: वृक्षारोपण अभियान में अपर्णा यादव ने लगाया ‘सिंदूर’ का पौधा, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *