*वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह हुआ संपन्न*
इटावा के राजेश्वरी गार्डन में विश्व वरिष्ठ नागरिकता दिवस के अवसर पर ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जनपद के 51 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार कृष्ण अवतार बाजपेई जी ने किया जिन्हें हाल ही में प्रयागराज में साहित्य की सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया है।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए आरएसएस के विभाग विचारक रामनरेश शर्मा जी तथा संगठन के संस्थापक सतीश चंद्र दीक्षित एवं जिला अध्यक्ष एस के दीक्षित युवा जिला अध्यक्ष शिवम दुबे ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर है बुजुर्गों से हमको व्यावहारिकता , सामाजिकता का ज्ञान प्राप्त होता है भारतीय संस्कृति और संस्कारों के बारे में हमें हमारे बुजुर्गों से ही ज्ञान प्राप्त होता है।। बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक और संरक्षक होते हैं। आज सौभाग्य हमारा है कि हमें ऐसी बुजुर्गों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। हमारा संकल्प है कि हम हर वर्ष इसी तरह विश्व वरिष्ठ नागरिकता दिवस के अवसर पर 51 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते रहेंगे।
आज समझ में मुख्य रूप से ब्रजनंदन शर्मा जी, संजय नारायण चौबे जी, डॉ विनोद शर्मा जी, डॉक्टर जीसी मिश्रा जी, इंद्र नारायण पांडे जी, महेश चंद्र तिवारी जी, लालजी प्रसाद दुबे, आर के बाजपेई, कमल किशोर बाजपेई, विनीत कुमार पांडे, चौधरी उमेश चंद्र दुबे, मेजर अनिल चतुर्वेदी ,महेंद्र भारती दुबे, रामकुमार त्रिपाठी, राजेंद्र बाबू त्रिपाठी गिरजाशंकर त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, सुरेश चंद दुबे,आनंद प्रकाश नारायण दुबे, सुधीर मिश्रा अनंत राम शर्मा हरि प्रकाश शुक्ला एडवोकेट देवेंद्र मिश्रा उमेश तिवारी सच्ची मोहन चौधरी ब्रह्म दत्त दुबे सच्चिदानंद भारद्वाज अरविंद शर्मा नरेंद्र पांडे प्रधान जी उमेश चंद चौधरी आदि तथा महिला शक्ति में शोभा दुबे प्रीति दुबे मनोरमा चतुर्वेदी अनीता दीक्षित मालती दीक्षित शशि मिश्रा सुशीला त्रिपाठी सहित 51 बुजुर्ग का हुआ सम्मान।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा