इटावा भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि के अवसर भव्य आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता व पार्टी पदाधिकारियों ने शहर के शास्त्री चौराहा पर आतिशबाजी चलाकर हिन्दू नववर्ष का उत्सव व जश्न मनाया।पार्टी पदाधिकारियों ने आम- जनमानस को चंदन तिलक लगाकर व प्रसाद वितरित कर हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी।चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर माता रानी के भजनों से पूरे चौराहे के माहौल भक्तिमय हो गया।

इस दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शिवकिशोर धनगर, जिला मंत्री रजत चौधरी, जितेंद्र गौड़, डॉ ज्योति वर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, कमलेश कठेरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, विकास भदौरिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जितेंद्र जैन हैप्पी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal