इटावा, विश्व पर्यावरण दिवस —
आज दिनांक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, गुरुवार के दिन श्री रामदास जी महाराज द्वारा वैदिक शास्त्रों के अनुरूप विधिपूर्वक वृक्षारोपण किया गया।
महाराज श्री का वैदिक परंपराओं और धार्मिक क्रियाओं में गहरा विश्वास है, जिसे उन्होंने इस पुनीत कार्य के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से व्यक्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधानों के साथ किया गया यह वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि समाज को भी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुजन भी उपस्थित रहे और उन्होंने पर्यावरण रक्षा के इस संकल्प में भाग लेकर उत्साह और भक्ति भाव का परिचय दिया।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा