श्यामल सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव
इटावा। श्यामल सेवा समिति के तत्वावधान में हरियाली तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह आयोजन समिति की सक्रिय सदस्य श्यामला पांडे के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें समिति की समस्त सदस्यों सहित क्षेत्र की कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शंकर और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात भक्ति रस से सराबोर भजन, लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति ने आयोजन को भावपूर्ण बना दिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी होकर झूले का आनंद लिया और सावन की रिमझिम फुहारों के बीच तीज महोत्सव की खुशियों को साझा किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्यामला पांडे, प्रीति शर्मा, स्नेह पांडे, नेहा, प्रियंबदा तिवारी, प्रतिभा मिश्रा, मनु, प्रेमलता, माला दुबे और पिंकी सहित अन्य सदस्याओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह और सांस्कृतिक प्रतिभा की झलक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा