Breaking News
Home / Poll / अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु की पूजा, जगह-जगह लगी दुकानें

अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु की पूजा, जगह-जगह लगी दुकानें


इटावा: अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु की पूजा, जगह-जगह लगी दुकानें

इटावा में आज धूमधाम से अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान एक विशेष धागा, जिसे अनंत सूत्र कहा जाता है, बांधा जाता है। यह चौदह गांठों वाला धागा होता है, जिसे पूजा उपरांत पुरुष अपने दाहिने हाथ और महिलाएं बाएं हाथ में बांधती हैं।

अनंत चतुर्दशी का दिन गणेशोत्सव का समापन भी माना जाता है। दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का यह अंतिम दिन होता है और भगवान गणेश का विसर्जन इसी दिन किया जाता है।

शहर के बाजारों में आज अनंत सूत्र और पूजा सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। श्रद्धालु सुबह से ही इन्हें खरीदते नजर आए।

इस पर्व से जुड़ी एक कथा भी प्रचलित है। कहा जाता है कि महाभारत काल में जब पांडव चौसर के खेल में सब कुछ हारकर वनवास में थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को अनंत चतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी थी। युधिष्ठिर ने यह व्रत किया और अनंत सूत्र बांधा, जिससे उनके सभी संकट दूर हो गए। तभी से यह व्रत जीवन के दुख-दर्द दूर करने और मनोकामना पूर्ण करने वाला माना जाता है।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

दशहरा पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब।

🔊 पोस्ट को सुनें दशहरा पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब। जसवंतनगर/इटावा। शारदीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *