यमुना का जल स्तर कम होने और लोगों को कष्ट से राहत देने को भक्तों नें यमुना घाट स्थिति पीताम्बरा माता के मंदिर पर विशेष आरती की।

10 और 11 तारीख को यमुना का जल मंदिर परिसर में प्रवेश कर गया था जिसके कारण लोगों में डर और भय माहौल था यहाँ तक कि मंदिर के नियमित भक्तो को खड़े होकर नियमित आरती और संकीर्तन करना पड़ा आज नियमित भक्तों और गंगा समग्र के पदाधिकारियों द्वारा यमुना मैया की आरती आयोजित कर उनसे प्रार्थना की गई कि वह जल स्तर न बढ़े और जल्द ही लोगों को बाढ़ से राहत मिले।


आरती में गंगा समग्र के यमुना भाग संयोजक अवनीन्द्र सिंह जादौन, जिला संयोजक एडवोकेट अवनेन्द्र सिंह पीतांबरा धाम मंदिर के पुजारी पंडित अजय दुबे कार्तिकेय दुवे मयंक द्विवेदी गिरीश कुमार मिश्रा वरुण तिवारी संतोष पांडे चंद्र प्रकाश
अबधेश शुक्ला भोले दुवे सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal