Breaking News
Home / खबरे / इटावा / भाजपा सदर विधायक ने फ़ोन पर अधिकारियों को दिए निर्देश पीड़ितों की समस्याओं को पहली प्राथमिकता दी जाए

भाजपा सदर विधायक ने फ़ोन पर अधिकारियों को दिए निर्देश पीड़ितों की समस्याओं को पहली प्राथमिकता दी जाए


इटावा के भाजपा सदर विधायक ने आज अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएँ रखीं। विधायक ने सभी शिकायतों और जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर समस्याओं के बारे में अवगत कराया तथा जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।विधायक ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रतिदिन अपने आवास पर जनता की समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा 

About C Times Etawah

Check Also

दशहरा पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब।

🔊 पोस्ट को सुनें दशहरा पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब। जसवंतनगर/इटावा। शारदीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *