C टाइम्स इटावा के रियलिटी चेक में रात आठ बजे तक काम करते नज़र आए ज़िलाधिकारी इटावा
इटावा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला

इटावा के जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला अपनी कार्यशैली से प्रशासन में मिसाल पेश कर रहे हैं। वे दिन के 24 घंटे में से करीब 15 घंटे कार्यालय में रहकर काम करते हैं और अक्सर रात आठ बजे तक विभागीय कार्यों में सक्रिय नज़र आते हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाने वाले शुभ्रांत शुक्ला ने ज़िले में आते ही जनता की समस्याओं को पहली प्राथमिकता दी है।

C टाइम्स इटावा के रियलिटी चेक में रात आठ बजे तक काम करते नज़र आए जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने कहा:
“हमारी ड्यूटी 24 घंटे की होती है।
जनता की समस्या भी है और विभागीय कार्य भी, जिन्हें कार्यालय में रहकर ही निपटाया जा सकता है।पदभार संभालते ही जनता की समस्याओं को पहले प्राथमिकता दी।सभी चीज़ों को सकारात्मक सोच के साथ लेकर चलते हैं, जिससे समस्याएँ लगातार कम होती रहती हैं।जनता की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है।”
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal