*सुदिति ग्लोबल एकेडमी, इटावा के विद्यार्थियों ने एसएसपी के साथ किया विशेष पॉडकास्ट*
इटावा। सुदिति ग्लोबल एकेडमी, इटावा के छात्रों ने “द प्रोमिनेंस आवर” पॉडकास्ट में इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के साथ विशेष संवाद किया। यह पॉडकास्ट 10 अक्टूबर को रिकॉर्ड किया गया था, जिसे आज 16 अक्टूबर को यूट्यूब चैनल The Prominence Hour पर रिलीज़ किया गया।

इस पॉडकास्ट में लगभग 12 छात्रों ने भाग लिया और एसएसपी से कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्नोत्तर किए। चर्चा के दौरान महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, तथा पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से बात हुई।
इस संवाद का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सामाजिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहराई से समझ देना और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना था।
पॉडकास्ट को छात्रों, शिक्षकों और दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। यह पहल सुदिति ग्लोबल एकेडमी द्वारा शिक्षा के साथ संवाद और जागरूकता को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal