जसवंतनगर में होली के दिन जुमे की नमाज शांतिपूर्णतरीके से संपन्न हुई। प्रशासन ने होली के कारण नमाज का समय बदलकर दोपहर 2 बजे निर्धारित किया था। मोहल्ला लुधपुरा मस्जिद में हाफिज मोहम्मद सईद अशरफीने नमाज कराई। गोलेवाली मस्जिद में मौलाना कमालुद्दीन अशरफी ने नमाज पढ़ाई। सराय खाम जामा मस्जिद मेंकारी हमीदुल्ला साहब ने नमाज अदा कराई। पुलिस ने सभी मस्जिदों पर कड़ी निगरानी रखी। होली के त्योहार को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।नमाजियों ने शांतिपूर्वक नमाज अदा की और अपने घरों को लौट गए।थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने बताया कि जसवंतनगर में शांति बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। मुस्लिम समुदाय ने पुलिस की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता से नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal