Breaking News
Home / खबरे / इटावा / भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे के आवास पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता का फूल मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत

भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे के आवास पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता का फूल मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत


भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे के आवास पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता का फूल मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत

इटावा भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू गुप्ता के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन चल रहा ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओ के आवास पर जश्न की होड़ लगी हुई है। कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य एवं वरिष्ठ व्यक्तियों ने भाग लिया और नए जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह की शुरुआत जिलाध्यक्ष के माल्यार्पण से हुई।बात की जाये अगर आज के स्वागत कार्यक्रम की तो प्रशांत राव चौबे जो भारतीय जानता पार्टी के जिला महामंत्री है और जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के पुराने मित्र भी है।

अरुण कुमार गुप्ता ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए और समाज की सेवा में तत्पर रहना चाहिए।हम सब एक साथ है पार्टी मजबूत करना हमारी ज़िम्मेदारी।कार्यक्रम में पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य,सीपू चौधरी,अमित तिवारी मानू,गिरधर दीक्षित,गौरव सिंह,मौजूद रहे।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा 

About C Times Etawah

Check Also

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जा रहा दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु प्रशिक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जा रहा दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *