Breaking News
Home / खबरे / इटावा / महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत पूर्व संध्या पर यमुना नदी स्थित हनुमान घाट पर ‘घाट साफ़-सफाई, सज्जा व यमुना आरती’ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत पूर्व संध्या पर यमुना नदी स्थित हनुमान घाट पर ‘घाट साफ़-सफाई, सज्जा व यमुना आरती’ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


इटावा  महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व व कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री रजत चौधरी के संयोजन में कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर यमुना नदी स्थित हनुमान घाट पर ‘घाट साफ़-सफाई, सज्जा व यमुना आरती’ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। वे मातृशक्ति की सशक्त उदाहरण हैं।

जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन संघर्ष और सेवा से परिपूर्ण रहा है। उनका नेतृत्व सहजता से नहीं मिला, यह एक तपस्या थी।

कार्यक्रम को पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे,भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे,पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य गुड्डू आदि ने सम्बोधित किया। संचालन शिवाकांत चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ‘बबलू’, अभियान सह-संयोजक त्रिय महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री रजत चौधरी, रवि प्रकाश धनगर, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, डॉ ज्योति वर्मा, नीतू नारायण मिश्रा,सभासद शरद वाजपेयी, जितेंद्र जैन हैप्पी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सतेंद्र राजपूत सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने संभाला कार्यभार

🔊 पोस्ट को सुनें *उपभोक्ताओं से की बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *