Breaking News
Home / खबरे / सैफई / निजी टावर कंपनी द्वारा किसान के उत्पीड़न को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने आक्रोश जताया

निजी टावर कंपनी द्वारा किसान के उत्पीड़न को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने आक्रोश जताया


सैफई/इटावा। निजी टावर कंपनी द्वारा किसान के उत्पीड़न को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने आक्रोश जताया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष संजीव किसान ने बताया कि मधैयापुर निवासी किसान के यहां वोडाफोन कंपनी का टॉवर 2015 में 20 साल के करार के साथ 20हजार रु.प्रतिमाह के हिसाब से हुआ था जिसमें कंपनी 5400 रुपए के हिसाब से देती थी। 10वर्ष बाद14600रुपए किराए के साथ बढ़ा कर देने थे जो अब देने से इनकार कर रहे हैं। वह अपने पदाधिकारियों तथा किसान साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और किसान शिशुपाल सिंह के पक्ष व पुलिस प्रशासन और कंपनी के विरोध में आंदोलन कर टॉवर से साइट न हटाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुंडई, दबंगई और पुलिस प्रशासन की मदद लेकर कंपनी का क्षेत्रीय प्रबन्धक चंद्र कांत द्विवेदी जो पुलिस की मदद लेकर किसान का उत्पीड़न कर रहे हैं जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आवश्यक कदम उठाएंगे।रामौतार प्रधान, इकबाल बहादुर, बलराम सिंह, राम किशोर मूल चंद्र, ब्रजेश सिंह, राजवीर सिंह, सच्चिदानंद, केहरी सिंह, शिवराज सिंह, मुनेश सिंह, मनोज सिंह, शीलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैंफई में प्रो० (डॉ.) अजय सिंह ने कुलपति का पदभार संभाला

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैंफई में प्रो० (डॉ.) अजय सिंह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *