Breaking News
Home / खबरे / जसवंतनगर / श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल। 5 को पीजीआई सैफई रेफर किया गया।

श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल। 5 को पीजीआई सैफई रेफर किया गया।


जसवंतनगर/इटावा। श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलट जाने से करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए जिनमें 5 गंभीर घायलों को पीजीआई सैफई रेफर किया गया। सभी ग्राम कूकापुर चित्राहाट आगरा जिले के निवासी थे। घटना कीरतपुर गांव के निकट की है। सभी श्रद्धालु पथरी बाबा स्थल पर झंडा चढ़ाने के बाद ट्रैक्टर ट्राली से वापस लौट रहे थे।
बताया गया है कि ग्राम कूकापुर थाना चित्राहाट जनपद आगरा से श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली पथरी बाबा स्थल पर झंडा चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। ट्राली में काफी लोग सवार थे वापस लौटते समय ओवर स्पीड होने के कारण करीब 6.45 बजे शाम के समय ट्राली अनियंत्रित होकर ग्राम कीरतपुर के निकट पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक शिवराज पुत्र राजाराम उम्र 46 वर्ष एवं ट्रैक्टर ट्राली में सवार राजेश पुत्र भगीरथ उम्र 45 वर्ष, बिंटू पुत्र हाकिम सिंह उम्र 16 वर्ष, शिव उम्र, शालिग्राम उम्र 50 वर्ष, बालकिशन उम्र 50 वर्ष, जीवाराम उम्र 40 वर्ष, रामबाबू उम्र,60 वर्ष, बदन सिंह , उम्र 40 वर्ष, सुभाष उम्र 55 वर्ष, वेदप्रकाश उम्र 55 वर्ष, चिरंजीलाल उम्र 60वर्ष, अभिषेक उम्र 10 वर्ष, हिम्मत उम्र 35 वर्ष, अखिलेश उम्र 10 वर्ष, हाकिम उम्र 60 वर्ष, रामखिलाड़ी उम्र 60 वर्ष, भागीरथ उम्र 70 वर्ष निवासीगण ग्राम कूकापुर थाना चित्राहाट जनपद आगरा घायल हो गए हैं। पुलिस द्वारा घायलों को जरिए 112 एम्बुलेंस एवं प्राइवेट वाहन से सीएचसी लाया गया था जहां से पांच गंभीर घायलों को उपचार हेतु पीजीआई सफाई रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सायंकाल एक तिरंगा यात्रा निकाली गई

🔊 पोस्ट को सुनें जसवंतनगर/इटावा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के अदम्य साहस और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *