अतुल कुमार सिंह ने इटावा के 62वें जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया
इटावा, [18जून2025] — जनपद इटावा में शिक्षा विभाग को नया नेतृत्व मिला है। अतुल कुमार सिंह ने जिले के 62वें जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में निवर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री मनोज कुमार सिंह ने श्री अतुल कुमार सिंह को जिले की शैक्षिक स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान कीं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सिंह के नेतृत्व में जिले की शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार होगा।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात्, श्री अतुल कुमार सिंह ने कार्यालय के समस्त कर्मचारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि सहयोग और समर्पण से ही शिक्षा विभाग के लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है।
कार्यालय स्टाफ ने भी नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal