Breaking News
Home / खबरे / जसवंतनगर / पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालक सकुशल मिला, मां के छलके आंसू।

पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालक सकुशल मिला, मां के छलके आंसू।


पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालक सकुशल मिला, मां के छलके आंसू।
जसवंतनगर/इटावा। बलरई निवासी सोनी पत्नी शंकर अपने तीन वर्षीय पुत्र शशांक को दवा दिलाने लाई थीं। भीड़भाड़ वाले बाजार में अचानक शशांक नजरों से ओझल हो गया। मां ने अपने नन्हे लाल को इधर-उधर काफी तलाशा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो घबराई हुई सोनी ने तत्काल थाना पहुंचकर इसकी सूचना निरीक्षक रामसहाय सिंह को दी।
सूचना मिलते ही निरीक्षक रामसहाय सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कांस्टेबल तरुण कुमार व महिला आरक्षी विनीता को तत्काल खोजबीन में लगाया। पुलिस टीम ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे की अथक मेहनत के बाद पुलिस को सफलता मिली और बालक शशांक को सकुशल ढूंढ निकालने में टीम सफल रही। पुलिस द्वारा मासूम शशांक को मां के सुपुर्द करते ही सोनी की आंखों से राहत के आंसू झरने लगे। उन्होंने पुलिस टीम का हृदय से आभार जताया और कहा कि अगर समय रहते पुलिस मदद को न आती तो न जाने क्या अनहोनी हो जाती।

रिपोर्ट- चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

खेल मैदान की ढाई बीघा जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल और झोपड़ियां गिराईं

🔊 पोस्ट को सुनें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर:खेल मैदान की ढाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *