कश्मीर में पर्यटकों की हत्या का विरोध, जसवंतनगर में एबीवीपी ने आतंकवाद का पुतला फूंका, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी
जसवंतनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पहलगांव में पर्यटकों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर मंत्री रोहित लकी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया।
आतंकवादियों ने पहलगांव में घूमने गए पर्यटकों से धर्म पूछकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन में पूर्व विभाग संयोजक दीपक वर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रितिक गुप्ता, राजन बाजपेयी, नगर सहमंत्री कुणाल दुबे, विजय नंदवंशी, विकाश कश्यप और अभिषेक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा