Breaking News
Home / खबरे / इटावा / यमुना और चंबल के जलस्तर में वृद्धि, प्रशासन सतर्क

यमुना और चंबल के जलस्तर में वृद्धि, प्रशासन सतर्क


इटावा: यमुना और चंबल के जलस्तर में वृद्धि, प्रशासन सतर्क

इटावा, – जिले में यमुना और चंबल नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने व्यापक तैयारियाँ की हैं।


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अवनीश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नदियों की निरंतर निगरानी की जा रही है। संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जिले में 13 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं, जो जलस्तर पर नजर रखने के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति में त्वरित राहत कार्यों के लिए सक्रिय रहेंगी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन स्थानीय नागरिकों से सहयोग बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है।

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

About C Times Etawah

Check Also

अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने संभाला कार्यभार

🔊 पोस्ट को सुनें *उपभोक्ताओं से की बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *