राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जसवंतनगर को जिला कार्यकारिणी में दिया प्रतिनिधित्व
बलवीर यादव और सुनील धनगर को मिले महत्वपूर्ण दायित्व
जसवंतनगर (इटावा) — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, इटावा द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जसवंतनगर को जिला कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। संघ की प्रांतीय बैठक में यह घोषणा की गई, जिसमें जसवंतनगर के कुरसेना निवासी बलवीर यादव को सह जिला संघ चालक का दायित्व सौंपा गया।

इसी क्रम में, नगला तोर निवासी सुनील धनगर को सह जिला कार्यवाहक नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि सुनील धनगर पूर्व में खंड कार्यवाह और जिला कार्यकारिणी में ग्राम विकास प्रमुख जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे एक समाजसेवी एवं शिक्षक हैं, जिन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और नेट (NET) परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इन दोनों नियुक्तियों को लेकर स्थानीय स्वयंसेवकों और नागरिकों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि इससे जसवंतनगर में संघ की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।
संघ से जुड़े सूत्रों का मानना है कि यह प्रतिनिधित्व न केवल संगठनात्मक मजबूती का संकेत है, बल्कि क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के प्रति संघ के विश्वास का प्रमाण भी है।
रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा
C Times Etawah Online News Portal