Breaking News
Home / खबरे / जसवंतनगर / सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में पैदल गश्त, ₹12,000 का जुर्माना वसूला गया

सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में पैदल गश्त, ₹12,000 का जुर्माना वसूला गया


सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में पैदल गश्त, ₹12,000 का जुर्माना वसूला गया

जसवंत नगर। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पैदलगश्त  किया गया। इस दौरान क्षेत्र में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

फोटो:- ट्राली से सवारियों को उतारती तथा वाहनों के चालान करवाती सीओ आयुषी सिंह।

वाहनों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें कुल ₹12,000 का जुर्माना वसूला गया। कई वाहनों के चालान भी किए गए। एक सवारी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को रोका गया, जिसमें बैठी हुई सवारियों को तत्काल नीचे उतरवाया गया। छोटे छोटे बच्चों को सीओ ने स्वयं गोद में लेकर उतारा और ट्रैक्टर मालिक को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की हिदायत दी गई।

सीओ आयुषी सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि आगे से ऐसी लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह एवं इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र मिश्रा भी उपस्थित रहे। 

रिपोर्ट चंचल दुबे इटावा

 

About C Times Etawah

Check Also

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बयान से नाराज होकर हाईवे चौराहे पर पुतला जलाया।

🔊 पोस्ट को सुनें जसवंतनगर/इटावा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बयान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *